डिप्टी चेयरमैन की पहल रंग लाई, डीएम के आदेश पर नाला निर्माण को मिली मंजूरी

Updated at : 10 Apr 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
डिप्टी चेयरमैन की पहल रंग लाई, डीएम के आदेश पर नाला निर्माण को मिली मंजूरी

मंगलवार को पुनः जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद इस मामले में तेजी आई. जिलाधिकारी ने अंचल को एनओसी जारी करने का निर्देश दिया,

विज्ञापन

-मुख्य बाजार में जलजमाव से मिलेगी राहत, नाला निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी

– डीएम के आदेश पर नाला निर्माण को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

प्रतिनिधि,

उदाकिशुनगंज

नगर परिषद के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाला निर्माण कार्य को आखिरकार प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल कार्यालय द्वारा एनओसी प्राप्त कर ली गई है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित यह नाला मुख्य बाजार के पश्चिमी हिस्से में अरविंद सिंह के घर से लेकर हरेली धार तक बनाया जायेगा. वही इससे पूर्व मुख्य बाजार के पूरब दिशा में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. वही पश्चिम के दिशा में इस निर्माण से क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है.

बताया जाता है कि उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी ने इस नाला निर्माण को लेकर लगातार पहल कर रही थी. करीब 10 दिन पूर्व भी उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था एवं जल्द समाधान की मांग की थी. मंगलवार को पुनः जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद इस मामले में तेजी आई. जिलाधिकारी ने अंचल को एनओसी जारी करने का निर्देश दिया, जिसके अनुपालन में अंचल द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी.

उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी ने कहा कि मुख्य बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण उनकी प्राथमिकता में शामिल थी. उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास और प्रशासन से समन्वय के बाद अब इस कार्य को मंजूरी मिल गई है. इससे मुख्यालयवासी को जल-जमाव की समस्या से राहत मिलेगी. वहीं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने कहा कि यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास के लिये बेहद जरूरी था. उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा और इसे गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जायेगा. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुये उम्मीद जताई है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होकर बाजार में जल-जमाव की समस्या से निजात मिलेगी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन