बैठक से गायब रहे अधिकारी पर प्रमुख ने जतायी नाराजगी

Updated at : 18 Feb 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक से गायब रहे अधिकारी पर प्रमुख ने जतायी नाराजगी

बैठक से गायब रहे अधिकारी पर प्रमुख ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित सूचना व प्रौद्योगिकी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख अनोखा कुमारी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक हुई, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता कृतिका मिश्रा (प्रशिक्षु आइएएस) का सभी जनप्रतिनिधियों ने अभिवादन किया. बैठक में पीएचइडी, बिजली, पशुपालन, स्वास्थ्य व शिक्षा पर चर्चा हुई. प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मधुबन मुखिया पूजा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा जनोपयोगी योजनाओं में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है. इस दौरान पीएम आवास योजना के सर्वे लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए शिविर लगाकर जॉब कार्ड बनाने की मांग की. प्रतिदिन सर्वे की गई सूची ग्राम पंचायत को उपलब्ध करायी जाय. प्रखंड के सभी पंचायतों में रोस्टर के आधार पर शिविर लगाकर राशन कार्ड बनाने की मांग की. ग्राम पंचायत नयानगर, शाहजादपुर, बुधमा व खाड़ा में कार्यरत लेखापाल व तकनीकी सहायक के स्थान पर नये लेखापाल व तकनीकी सहायक की व्यवस्था कराने की मांग की. वहीं उपप्रमुख राजेश रंजन ने प्रखंड के सभी विद्यालयों की जांचकर अव्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है. बैठक से गायब रहे अधिकारी पर प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की है. बैठक में बीडीओ गुलजारी पंडित, सीओ हरिनाथ राम, बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, सीडीपीओ राजा प्रताप कुमार, मनरेगा पीओ राजेश कुमार, बीएओ प्रतिनिधि आनंद कुमार समेत ग्राम पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन