सुखासनी की जर्जर सड़क का बरसात से पहले हरहाल में होगा निर्माण, सात वर्ष तक मेंटनेंस करेगी एजेंसी

Updated at : 23 Feb 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
सुखासनी की जर्जर सड़क का बरसात से पहले हरहाल में होगा निर्माण, सात वर्ष तक मेंटनेंस करेगी एजेंसी

दो वर्ष पूर्व विधायक द्वारा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर निजी मद से ईंट का टूकड़ा व राबिश डालकर मोटरेबल कर चलने लायक बनाया गया था.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सड़क निर्माण को दी गई है प्रशासनिक स्वीकृति- उदाकिशुनगंज/नयानगर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव द्वारा अनुशंसित जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खगड़िया-सहरसा सीमावर्ती इलाके के सुखासनी गांव की जर्जर सड़क अब बरसात से पहले हरहाल में निर्माण कर दिया जाएगा. वहीं निर्माण के बाद सात साल की मेंटनेंस अवधि तक सड़क का नियमित व्यवस्थित पुनर्निर्माण, उन्नयन, नवीनीकरण का मेंटनेंस चयनित एजेंसी द्वारा किया जाएगा. सड़क निर्माण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि सुखासनी चौक आरसीडी मुख्य सड़क से सहरसा के कोपा सीमा तक 1.040 किमी 12 फीट चार इंच चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा. वहीं सड़क के दोनों ओर फ्लैंक भी निर्माण किया जाएगा. जिसकी प्राक्कलित राशि 67.619 लाख रुपये तय की गई है. मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व विधायक द्वारा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर निजी मद से ईंट का टूकड़ा व राबिश डालकर मोटरेबल कर चलने लायक बनाया गया था. नये सिरे सड़क निर्माण की स्वीकृति दिए जाने पर स्थानीय ग्रामीण अजीत मेहता, रमेश मेहता, उदय मेहता, धर्मेंद्र मेहता, फुलेश्वर मेहता, चतुर्भुज मेहता, जनार्दन मेहता, केशव मेहता, रविंद्र ठाकुर, संजय मेहता, डॉ अमर व अन्य ने विधायक श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन