ePaper

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा का रहा है गौरवशाली इतिहास : प्राचार्य

Updated at : 05 May 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा का रहा है गौरवशाली इतिहास : प्राचार्य

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा का रहा है गौरवशाली इतिहास : प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग तत्वावधान में सोमवार को चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने किया. उन्होंने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा का गौरवशाली इतिहास रहा है. यहां के शिक्षक विधायक, सांसद व कुलपति समेत विभिन्न पदों पर रहे हैं और यहां के छात्र ने भी बड़े-बड़े पदों को सुशोभित किया है. उन्होंने बताया कि उनका यह सौभाग्य है कि वह इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं और उन्हें यहां प्राचार्य के रूप में भी कार्य करने का अवसर भी मिला है. मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाॅ रत्नदीप ने कहा कि इस महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में कई विद्वान शिक्षक हुये हैं. सम्मानित अतिथि गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार ने कहा कि सभी छात्र अपने करियर पर ध्यान दें. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि सभी छात्र हमेशा महाविद्यालय से जुड़े रहें और इसकी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ायें. असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में लगातार शैक्षणिक गतिविधियां होती रहती है. इसमें दर्शनशास्त्र विभाग का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है. मौके पर शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, कुणाल कुमार, दीपक कुमार, दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुंदरी कुमारी, कोमल कुमारी, निभा कुमारी, खुशबू कुमारी, नीतू कुमारी, सोनी कुमारी, गुंजन कुमारी, जय कृष्ण कुमार, अभिमन्यु कुमार, दोमी कुमार, चंचल प्रमाणित, अमित कुमार, कमलेश कुमार, प्रीतम कुमार, पिंटू कुमार, रूपा कुमारी, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन