करेंट लगने से किशोर की हुई मौत
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

करेंट लगने से किशोर की हुई मौत
विज्ञापन
चौसा.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत में मंगलवार की देर संध्या करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना के संदर्भ में बताया कि मंगलवार की देर संध्या में चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत अभिया टोला निवासी उचित मंडल के 12 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार दुकान जा रहा था. इसी दौरान साइकिल गांव के एक व्यक्ति के टीन वाली टटिया में सट गया. टटिया विद्युत से प्रवाहित था, जिससे बंटी को करेंट लग गया. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने बंटी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का आरोप है कि जिस टटिया में करेंट लगने से बंटी की मौत हुई है, वह टटिया पूर्व से ही घर वालों ने विद्युत प्रवाहित कर रखा था. इस कारण पूर्व में भी तीन-चार लोगों को करेंट लग चुका है. हालांकि घटना के बाद घर वाला फरार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










