शिक्षक संघ का सम्मेलन 10 अक्तूबर को

शिक्षक संघ का सम्मेलन 10 अक्तूबर को
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का पांचवां परिनियत सम्मेलन 10 अक्तूबर 2025 को भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय, साहुगढ़ में होगा. इसको लेकर बुधवार को संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ सुभाष सिंह व संचालन महासचिव प्रो अशोक कुमार ने किया. बैठक में सम्मेलन के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है. भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय, साहुगढ़ के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार को आयोजन समिति का अध्यक्ष, डॉ शेफालिका शेखर को सचिव, डॉ कमलेश कुमार संयुक्त सचिव व डॉ निजामुद्दीन अहमद कोषाध्यक्ष बनाया गया है. संपादक मंडल में एमएलटी कॉलेज, सहरसा के डॉ संजीव कुमार झा, एसएनआरकेएस कॉलेज, सहरसा के डॉ कपिलदेव पासवान, आरएम कॉलेज, सहरसा के अमिष कुमार व पीएस कॉलेज, मधेपुरा के डॉ.संतोष कुमार को शामिल किया गया है. टीपी कॉलेज के डॉ सुधांशु शेखर को मीडिया प्रभारी बनाया गया. बैठक में याह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति व उसके प्रभाव विषयक संगोष्ठी भी आयोजित की जायेगी. मौके पर प्रकाश मलिक का प्रकाशन किया जायेगा. इसमें शोध आलेख व सार भेजने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक निर्धारित की गयी है. इसके लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों से सहयोग प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर एआईफुक्टो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार सिंह, संघ के कोषाध्यक्ष प्रो पीएन पीयूष, संयुक्त सचिव डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार झा, डॉ सुधांशु शेखर, डॉ संतोष कुमार, डॉ शेफालिका शेखर, डॉ कमलेश कुमार, डॉ निजामुद्दीन अहमद, डॉ कपिलदेव पासवान, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ शंभू रॉय, डॉ लालन कुमार लालन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




