ePaper

दो दिवसीय बाबा दीनाभद्री मेले में झूले आकर्षण का केंद्र

Updated at : 29 Jun 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय बाबा दीनाभद्री मेले में झूले आकर्षण का केंद्र

शाहपुर पंचायत के दुधैला वार्ड एक स्थित बाबा दीना भद्री स्थल परिसर में शनिवार की रात दो दिवसीय मेला शुरू हुआ.

विज्ञापन

ग्वालपाडा. शाहपुर पंचायत के दुधैला वार्ड एक स्थित बाबा दीना भद्री स्थल परिसर में शनिवार की रात दो दिवसीय मेला शुरू हुआ. मेले का उद्घाटन फीता काट कर शाहपुर मुखिया कामिनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सुखासन मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा, रेसना पंचायत समिति प्रतिनिधि रंजीत शर्मा, शाहपुर पश्चिमी समिति गजेन्द्र शर्मा, विवेक सिंह, बच्चु सिंह, अध्यक्ष शंभु ऋषिदेव, सचिव प्रकाश ऋषिदेव, कोषाध्यक्ष गणेश वासकी और व्यवस्थापक राजेश ऋषिदेव ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद वार्ड सदस्य प्रकाश ऋषिदेव ने सभी अतिथियों का माला और गमछी से स्वागत किया. मुखिया कामिनी देवी ने बताया कि बाबा दीना भद्री को राम और कृष्ण के तीसरे रूप के रूप में पूजा जाता है. वे आम इंसान थे, लेकिन जनहित में जीवन समर्पित किया. इसी कारण वे लोक देवता के रूप में पूजे जाते हैं. मेले में विभिन्न मंडलियों द्वारा नृत्य-नाटिका के माध्यम से बाबा की कथा सुनाई जा रही है. मेला आयोजन दुधैला वार्ड एक और रेसना वार्ड 13 के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है. मेले में रंग-बिरंगे झूले बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं. शाहपुर मुखिया कामिनी देवी और सुखासन मुखिया अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बाबा दीना भद्री महादलितों के प्रमुख देवता हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी पूजा धूमधाम से की जा रही है. दीना भद्री के साथ महादेव-पार्वती, मां दुर्गा, रुद्रनाथ, बुधना, शेषनाग और माता शबरी की प्रतिमाएं बनाकर पूजा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन