सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन
सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता अंतिम चरण में

सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता अंतिम चरण में

विज्ञापन

मधेपुरा. 62 वां सुशांत जयंती समारोह सह 39वीं सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है. सात फरवरी 2026 को रानीपट्टी मुहल्ला स्थित कोशी आइटीआइ और विनोद परिसर में होगा. सचिव डॉ आलोक कुमार ने बताया कि सात फरवरी 2026 को निबंध लेखन विषय वन्दे मातरम”” राष्ट्रगीत के 150 वर्ष, साहित्य को कोशी अंचल का योगदान और मधेपुरा के महापुरुष (तीनों में से कोई एक विषय जो कि लॉटरी द्वारा निर्धारित होगी) स्थल चित्रकारी, विषय-कोशी अंचल के दर्शनीय स्थल से संबंधित कोई एक दृश्य, भाषण, विषय- बदलते मधेपुरा के समक्ष चुनौतियां और सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित है. सुशांत जयंती के अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में उत्साह है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन