ePaper

अपनी-अपनी जीत का दावा करने में जुटे दोनों गठबंधन के समर्थक

Updated at : 07 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी-अपनी जीत का दावा करने में जुटे दोनों गठबंधन के समर्थक

बिहारीगंज व आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में दोनों गठबंधन के समर्थक अब अपनी-अपनी जीत का दावा प्रस्तुत करने में लगे हैं.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. बिहारीगंज व आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में दोनों गठबंधन के समर्थक अब अपनी-अपनी जीत का दावा प्रस्तुत करने में लगे हैं. मुख्यालय सहित गांव के चौपालों से लेकर हर चौक-चौराहों की चाय के दुकानों पर अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का तर्क देने में दोनों गठबंधन के समर्थक जुटे हैं. समर्थक अपने अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं. एनडीए समर्थकों का कहना है कि इस बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. इसके साथ ही उनका उम्मीदवार पिछले चुनावों की तरह इस बार भी जीत का परचम लहराकर अच्छे विभाग का मंत्री बनेगें. बहरहाल परिणाम आने में फिलहाल एक सप्ताह का समय है, लेकिन समर्थक अपने तर्कों से अपनी जीत का दावा प्रस्तुत करने में विरोधी से पीछे नहीं रहना चाहते है. नतीजा क्या आता है और जीत का ताज किसके सिर सजेगा, इसका पता तो मतगणना के बाद ही चल पायेगा. मतदान संपन्न होने के बाद से ही जीत-हार को लेकर कयासों का दौर काफी तेज हो गया है. विभिन्न चौक-चौराहों, दालानों व चौपाल पर चाय की चुस्की के साथ ही दोनों गठबंधन के नेता गुणा-भाग कर अपने-अपने जीत का दावा पेश करने लगे हैं. बहरहाल सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में बेचैनी बढ़ी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन