छात्रों को मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी

Updated at : 22 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी

छात्रों को मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय ने छात्रों के कौशल और रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु स्थित रोबोमंथन कंपनी के साथ शनिवार को एमओयू किया है. प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक उद्योगों की मांगों के लिए तैयार करना है. छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना है. प्राचार्य डॉ मणि भूषण और रोबोमंथन के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन से प्लेसमेंट, कार्यशालाओं और इंटर्नशिप का मार्ग प्रशस्त होगा. प्राचार्य ने बताया कि रोबोमंथन रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग, ऐप डेवलपमेंट, वीडियो गेम डेवलपमेंट और अन्य उभरती प्रौद्योगिकी में विशेष प्रशिक्षण देगा. रोबोमंथन के साथ यह साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. प्राचार्य ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आइओटी जैसे क्षेत्रों में अच्छी तरह से वाकिफ होना महत्वपूर्ण है. यह सहयोग उन्हें अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करेगा. कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) प्रोफेसर विशाल कुमार चौधरी ने कहा कि रोबोमंथन के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति से अवगत कराएंगे. उन्हें नौकरी बाजार में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बना देगा. बैठक में यह तय हुआ कि रोबोमंथन रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग, ऐप डेवलपमेंट और अन्य प्रासंगिक तकनीकों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा. छात्रों को गहन ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के लिए संयुक्त कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे. यह पहल राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने और अपने छात्रों के बीच नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन