बीसीए विभाग में उपलब्ध होंगी खेल सुविधाएं, नियमित रूप से कक्षा आयें छात्र

Updated:
विज्ञापन
बीसीए विभाग में उपलब्ध होंगी खेल सुविधाएं, नियमित रूप से कक्षा आयें छात्र

बीसीए विभाग में उपलब्ध होंगी खेल सुविधाएं, नियमित रूप से कक्षा आयें छात्र

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के बीसीए विभाग में विद्यार्थियों के समग्र विकास प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत नियमित रूप से सैद्धांतिक व प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन हो रहा है और खेलकूद व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की योजना है. उक्त बातें समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कही. वे मंगलवार को विभाग की नवगठित क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे इसका समुचित लाभ उठाएं और नियमित रूप से कक्षाओं में आएं. विभागाध्यक्ष ने बताया कि समन्वयक के आदेशानुसार विभागीय वर्ग तालिका में सैद्धांतिक व प्रायोगिक कक्षाओं के अतिरिक्त पुस्तकालय कार्य व खेलकूद को भी जोड़ा गया है. विभागीय क्रीड़ा परिषद के प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और एनएसएस व एनसीसी आदि का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बुधवार को शैक्षणिक परिसर में आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में विभाग के दो विद्यार्थी विशाल कुमार व विपीन कुमार शामिल होंगे. मौके पर असिस्टेंट प्रो कुंदन कुमार सिंह, कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, अशोक मुखिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन