खेल से अनुशासन व भाईचारे को मिलता है बढ़ावा

Published by :Kumar Ashish
Published at :25 Apr 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से अनुशासन व भाईचारे को मिलता है बढ़ावा

खेल से अनुशासन व भाईचारे को मिलता है बढ़ावा

विज्ञापन

कुमारखंड. 25 से 27 अप्रैल तक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता मशाल का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गया. उतक्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलारी में जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, मुखिया डॉ विश्व बंधु बादल व प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल से अनुशासन व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. खेल को हमेशा खेल के भावना से खेलना चाहिये. मुखिया ने कहा कि खेल को टीम भावना से खेलनी चाहिये. खेल से जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है. इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से सुविधा मुहैया करायी जायेगी. मौके पर मास्टर ट्रेनर सह शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार की नेतृत्व में बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस दौरान 60 मीटर बालक वर्ग में सत्यम कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय व शिवम कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 600 मीटर की दौड़ में हिमांशु कुमार प्रथम, दशरथ कुमार द्वितीय व अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहा. लंबी कूद में प्रशांत कुमार प्रथम, रोहन कुमार द्वितीय व गौरव कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड़ में जुली कुमारी प्रथम, कोशिका कुमारी द्वितीय व सुषमा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया, तो 600 मीटर की दौड़ में शबनम कुमारी प्रथम,लक्ष्मी कुमारी द्वितीय व सोहन कुमारी तृतीय स्थान पर रही. लंबी कूद में प्रतिभा कुमारी प्रथम,गुड़िया कुमारी द्वितीय व खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रही. इसी तरह बालिका वर्ग के 100 मीटर में वर्ग मिनी कुमारी प्रथम, कुमारी ब्यूटी द्वितीय व सोनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया तो 800 मीटर दौड़ में राजकुमारी प्रथम, शारदा कुमारी द्वितीय व शिवानी कुमारी तृतीय पर रही. साइकिल रेस में निशु कुमारी प्रथम कुमारी, ब्युटी कुमारी द्वितीय तथा सोनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की. मौके पर विद्यालय के शिक्षिका सुनीता कुमारी, शिक्षक आशीष कुमार अमन, अलका कुमारी आर्या, संजय कुमार संतवाणी, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, जुली कुमारी, निहारिका तिवारी, सौरभ कुमार,चंद्रायणी गुड्डू कुमार, राजीव कुमार, उत्तम कुमार सिंह, शिवानी कुमारी, अभिषेक कुमार, मिथुन राम, सच्चिदानंद राम,कुमारी, प्रीति रानी, टोला सेवक राजा कुमार, प्रभाष मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन