ePaper

शहर में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 09 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

शहर में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

मधेपुरा. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान. गाड़ी का कागज, हेलमेट, अनुज्ञप्ति, डिक्की आदि की जांच की गयी,जिसमें कई बाइक चालक बीना कागजात व बिना हेलमेट लिए गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. वही बिना हेलमेट के 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया. वही 35 गाड़ी से 76000 वसूला गया. बिना वाहन अनुज्ञप्ति , बीमा एवं ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया. चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया. यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गाड़ी की आवश्यक कागजात प्रस्तुत किया है उन्हें छोड़ दिया गया. जबकि आवश्यक कागजात नहीं दिखाने वालों से जुर्माना वसूला गया. बिना कागजात के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदलकर गंतव्य स्थान को पहुंचते दिखे. वही वाहन चेकिंग अभियान में धनंजय कुमार ,संजय कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन