शहर में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
Published by :Kumar Ashish
Published at :10 Sep 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन

शहर में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
मधेपुरा.
जिला मुख्यालय में बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी का कागज, हेलमेट, लाइसेंस व डिक्की की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट के चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया. चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान में धनंजय कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




