हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार बाजार स्थित बजरंग बली के वार्षिकोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. गंगा आरती व अनुष्ठान काशी (बनारस) के पंडित आचार्य अभिनंदन भारद्वाज के नेतृत्व में वैदिक बटुक आशुतोष, शिवांशु, किशन व मनीष ने किया गया. जानकारी के अनुसार खाड़ा बाजार स्थित इस बजरंगबली मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित हुये एक साल पूर्ण हुये. मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सुभाष चंद्र सिंह, सरपंच मुन्नी देवी, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, चंदन कुमार झा, डॉ राजेश गुप्ता, दुर्गेश मंडल, सनोज मंडल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, प्रकाश झा, बद्री केसरी ,यजमान रणजीत मंडल,पवन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन