अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए विशेष विकास शिविर आयोजित

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए विशेष विकास शिविर आयोजित
ग्वालपाड़ा. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को छह पंचायतों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. ग्वालपाड़ा पंचायत भवन, सरौनी कला पंचायत भवन, झलाड़ी पंचायत भवन, खोखसी पंचायत सरकार भवन, पीड़नगर पंचायत सरकार भवन, विषवाड़ी पंचायत भवन में शिविर आयोजित की गयी. सरौनी में बीडीओ उदय शंकर के नेतृत्व में शिविर आयोजित की गयी. सभी जगह अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित व दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. हर पंचायत में टीम बना दी गयी है, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे. शिविर में लोगों से पूर्व में लिये गये आवेदन का निष्पादन कर के वितरण किया. एक दो मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया. मौके पर मौजूद अंजन कुमारी, उषा भारती विकास मित्र , अरुण कुमार शिक्षा सेवक, मिक्की कुमारी, सोनम भारती एएनएम, विजय कुमार विद्युत विभाग से, पीएचडी से सूरज कुमार, हर्षराज कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










