क्रय-विक्रय से जुड़े व्यवसायियों को के-लाइसेंस प्राप्त करने के लिए लगा विशेष शिविर

क्रय-विक्रय से जुड़े व्यवसायियों को के-लाइसेंस प्राप्त करने के लिए लगा विशेष शिविर
मधेपुरा. जिले में लघु खनिजों के क्रय-विक्रय से जुड़े सभी व्यवसायियों को के-लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन जिला खनन कार्यालय में किया गया. शिविर में खनिज विकास पदाधिकारी व खान निरीक्षक ने जिले में लघु खनिज के तीन प्रकार के लाइसेंस लघु श्रेणी, मध्यम श्रेणी व वृहत श्रेणी के लाइसेंस की जानकारी दी. के- लाइसेंस के आवेदन के लिए वांछित दस्तावेजों के साथ आवेदन शुल्क जमा करते हुए लघु खनिज भंडारण लाइसेंस बनवाने सुनिश्चित करेंगे एवं संबंधित व्यवसायियों से अपील की गयी कि नियमानुसर के-लाइसेंस प्राप्त कर ही वैध रूप से लघु खनिज का कारोबार करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










