आज्ञात शव मिलने मामले की एसपी ने की जांच

Updated:
विज्ञापन
आज्ञात शव मिलने मामले की एसपी ने की जांच

आज्ञात शव मिलने मामले की एसपी ने की जांच

विज्ञापन

नयानगर गांव के पास गड्ढे में मिला था युवक का शव, नहीं हो पायी है पहचान

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर गांव से पश्चिम नहर किनारे गड्ढे में एक सप्ताह पूर्व एक युवक का शव मिला था. शव की अबतक पहचान नहीं हो पायी है. शनिवार को एसपी संदीप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. एसपी ने थानाध्यक्ष को घटनाक्रम की बारिकी से जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी से कहा कि घटनाक्रम का पता लगाएं. पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव मिलने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है.अनुसंधान जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी भी शव की पहचान के लिए फोटो के माध्यम से इलाके के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फोटो की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि अब तक स्वजन सामने नहीं आया है. इलाके के लोग भी शव की पहचान नहीं कर पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन