एसपी ने किया अरार थाना का किया निरीक्षण

एसपी ने किया अरार थाना का किया निरीक्षण
ग्वालपाड़ा. आरक्षी अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को अरार थाना निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. एसपी के थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस वालों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने सीरिस्ता पंजी, उपस्थिति पंजी, गश्ती पंजी, निरीक्षण पंजी, थ्री पंजी एवं प्राथमिकी पंजी समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की. मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, अरार थानाध्यक्ष विकास कुमार, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि पासवान और अरार थाना के एसआइ धीरज कुमार, प्रभाकर कुमार ,जयजय राम कुमार, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी तरफ ग्वालपाड़ा पहुंच कर ग्वालपाड़ा थाना के लिए बन रहे नये भवन का भी निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान को दिशा निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










