70 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित

Updated:
विज्ञापन

70 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित

विज्ञापन

मधेपुरा. विश्व मृदा दिवस पर शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक, कृषि अभियंत्रण के उप निदेशक, सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (मृदा) व प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किया. कार्यक्रम में 70 किसानों को उनके खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में जानकारी दी, जिसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक व फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों व प्रसार पदाधिकारियों के बीच अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा खेतों में रसायनिक खाद के उपयोग कम करते हुए वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन व उपयोग के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा. साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया गया. बीएओ ने जैविक खेती करने पर प्रकाश डाला. मौके पर रंजीत कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक ई गौतम कुमार, कृषि अभियंत्रण के उप निदेशक कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार यादव, केवीके के वैज्ञानिक दीपक कुमार, बीएओ (मृदा) राजेश कुमार राम, बीएओ शंकर कुमार, आत्मा बीएओ धनवंत कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन