ePaper

क्विज व सौंदर्य घाट प्रतियोगिता का मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह

Updated at : 28 Oct 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
क्विज व सौंदर्य घाट प्रतियोगिता का मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह

क्विज व सौंदर्य घाट प्रतियोगिता का मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह

विज्ञापन

गोगरी. क्विज व सौंदर्य घाट प्रतियोगिता के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया. गोल्डन स्टार क्लब मुश्कीपुर कोठी, नगर परिषद वार्ड नंबर 31 के द्वारा जीएन बांध पर आयोजित सामूहिक छठ पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच क्विज व सौंदर्य घाट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें महिला वर्ग में स्नेहा सेठ प्रथम, मोनिका भारती द्वितीय, छोटी कुमारी तृतीय व पूजा कुमारी चतुर्थ स्थान पर रही. पुरुष वर्ग में आयुष आदर्श प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, कुमार सौरभ तृतीय व अभिमन्यु कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे. वही सौंदर्य घाट प्रतियोगिता में रामसेवक प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, अभिमन्यु कुमार को तृतीय स्थान निर्णायक मंडली के द्वारा दिया गया. क्विज के महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को एक-एक मोबाइल सेट व कप से वार्ड नंबर 31 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार निषाद व सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया. सौंदर्य घाट प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को एक-एक डिनर सेट व शेष बचे प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मंच का संचालन कार्यक्रम निर्देशक उधव कुमार, गंगादत्त आर्य व चन्द्रकिशोर प्रसाद सिंह ने किया. वही क्विज में जज की भूमिका में साक्षी सिंह रही. मौके पर गोल्डन स्टार क्लब के अध्यक्ष गौतम कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष किशन कुमार, विपिन कुमार राही, मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक मो अशफाक उर्फ अरशद आलम, चंदन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार अंशु, संतोष कुमार, विक्की राज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन