गोलीबारी का अभियुक्त गिरफ्तार

गोलीबारी का अभियुक्त गिरफ्तार
आलमनगर. थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में मारपीट व गोलीबारी मामले के फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में बीते 18 जून को मारपीट व गोली मारकर घायल कर देने के मामले का अभियुक्त फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर एसआइ आशुतोष त्रिपाठी व पुलिस बल ने शुक्रवार की देर रात सिंहार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात निवासी सियालाल पासवान के पुत्र बुद्धन पासवान को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










