मंडल मसीहा शरद यादव की मनायी गयी जयंती

मंडल मसीहा शरद यादव की मनायी गयी जयंती
मधेपुरा. समाजवादी नेता मंडल मसीहा शरद यादव की जयंती मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी चौक स्थित निवास स्थल पर मनायी गयी. जयंती में शरद यादव को मानने व चाहने वालों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि शरद यादव सामाजिक न्याय के योद्धा थे. जिनको जीवन भर संघर्ष करनी पड़ी. कठिन से कठिन परिस्थितियों में राजनीतिक विपत्ति आने के बाद भी इन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी. भारतीय राजनीतिक में शरद यादव 50 सालों तक सक्रिय रहे. शरद यादव भारतीय राजनीति में रहकर तीन राज्यों का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया. इसमें सबसे अधिक बिहार के मधेपुरा लोकसभा को अपना कर्म भूमि बनाया. संसदीय क्षेत्र से कई बार सांसद के रूप में लोकसभा व राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किये. भारत सरकार में मंत्री रहकर कोसी के इलाकों में खासकर मधेपुरा, सहरसा, सुपौल में विकास करने का काम किया. शरद यादव का ही देन है, जैसे एनएच 106, 107 सात के अलावा बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीएन मंडल स्टेडियम, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, बड़ी रेल लाइन का निर्माण करवाया. इसके अलावा हजारों पुल-पुलिया का निर्माण करवाये. इससे लाखों लोगों का आवागमन प्रगति का मार्ग है, जो हमेशा लाखों लोगों को यादगार के रूप में शरद यादव को किंग मेंकर के रूप में भी जाने जाते थे. इसी संदर्भ में लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी सहित देश में कई मुख्यमंत्री बनाएं. इंद्रकुमार गुजराल व एचडी देवेगौड़ा को प्रधानमंत्री बनाने का श्रेय भी शरद यादव को ही जाता है. भूपेंद्र नारायण मंडल, डॉ लोहिया, जयप्रकाश नारायण, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी नेता उनके प्रेरणास्रोत रहे है. बदली हुई परिस्थिति में भी उन्होंने हिम्मत कभी नहीं हारी. मंडल मसीहा शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव, पत्नी डॉ रेखा यादव व पूर्व विधान पार्षद विजय वर्मा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने की. मौके पर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व विधायक यदुवंश यादव, पूर्व विधायक अमित भारती, प्रो अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह, गीता कुमारी, अरहुल देवी, रविशंकर पिंटू, अशोक यादव, देवेंदर यादव, अरविंद यादव, प्रकश पिंटू, रतन कुमार मुन्ना, उमेश यादव मुखिया, डॉ अमरेश कुमार, जयकांत यादव, गोपाल यादव, प्रो रणधीर यादव, नवीन निषाद, डॉ बिजेंद्र कुमार, प्रो शोभाकांत यादव, जयकिशोर यादव, रितेश यादव, आशीष आदर्श, प्रणव प्रकाश, गणेश मानव, राजकुमार निराला, मनखुश, भुवनेश्वरी यादव, पप्पू कुमार, सत्यानन्द सुमन, अभिषेक, अजित, मकसूद आलम, मनोज यादव मुखिया, बिरेन्द्र आजाद, सुरेश यादव, अंजय कुमार, सिम्पू, रमेश यादव, सिकन्दर ऋषिदेव, विद्याभूषण कुमार, सतेंद्र यादव, तेजनारायण यादव, संतोष संतोषी, जुगल किशोर यादव, पवन ठाकुर, योगेंद्र तूफानी, अरुण कुमार, राजनन्दन यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




