पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा बदमाश, दो बाइक बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 6:42 PM

विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र की इसरायण बेला पंचायत में पुलिस वाहन को आता देख बदमाशों ने चोरी की दो बाइक को छोड़ कर भाग गया.

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र की इसरायण बेला पंचायत में पुलिस वाहन को आता देख बदमाशों ने चोरी की दो बाइक को छोड़ कर भाग गया. पुलिस बरामद कर बदमाशों के गिरफ़्तारी में जुट गयी है. पुलिस द्वारा सत्यापन के दौरान बरामद स्प्लेंडर प्लस बीआर 38ए सी1872 बाइक अररिया जिले के नरपतगंज थाना निवासी फतेहपुर वार्ड चार निवासी रसिकलाल मंडल की निकली. उनके द्वारा शृंगार थाना में बीते माह 15 नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा एक नवंबर को संध्या में रामनगर बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगण में बाइक खड़ी कर काली पूजा के अवसर पर लगे मेला देखने के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला कांड संख्या-139/24 दर्ज कराया था. वहीं दूसरी बरामद बाइक में लगा नंबर प्लेट दूसरी बाइक की निकली. सुपर स्प्लेंडर प्लस लाल कलर के बाइक पर लगा नंबर प्लेट बीआर 38क्यू 7839 हीरो ग्लेमर सेल्फ स्टार्ट के नाम अररिया जिले से पंजीकृत है. इस बाइक के इंजन नंबर से ही उसके असली मालिक व पंजीयन नंबर का पता चल सकेगा. फिलहाल, पुलिस बरामद बाइक के चोर के गिरफ़्तारी में जुट गयी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन