मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
आलमनगर . आलमनगर नगर पंचायत में मांगों को लेकर 70 सफाई कर्मियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व शंकर मेहतर ने किया. सफाई कर्मचारियों ने कहा कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है कि जिसमें एक अक्टूबर 2024 से अकुशल मजदूर को न्यूनतम दर 412 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका उल्ल्ंघन किया जा रहा है. हमलोगों को अभी भी 275 रुपया ही मजदूरी दिया जा रहा है. इसके चलते कार्यपालक पदाधिकारी रागिनी कुमारी के प्रति सफाई कर्मियों में आक्रोश है. वही शंकर मेहता ने बताया कि सभी सफाई कर्मियों का जनवरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जब इसकी शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी आलमनगर रागिनी कुमारी से की तो वह निकालने की धमकी देती हैं. वही शंकर मेहतर ने बताया कि बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए 412 रुपया मजदूरी व सही समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किया गया, तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. वही कार्यपालक पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों का अभी तक का भुगतान हो चुका है. प्रदर्शन में उपस्थित गोपाल राम, फूलचंद मेहतर, विनोद मेहतर, मदन राम, सुलो ऋषिदेव, हीरालाल ऋषिदेव आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




