मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक पर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल

मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक पर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल
ग्वालपड़ा. मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. स्वच्छता पर्यवेक्षक ने इसकी जानकारी बीडीओ सह स्वच्छता पदाधिकारी परमानंद पंडित व प्रखंड समन्वयक खुशबू कुमारी को दी है. मांगों में 60 वर्षों तक सेवा काल स्थायी, लंबित बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान, कार्य अवधि में आकस्मिक मृत्यु का लाभ, इपीएफ चालू करने की मांग सहित विभिन्न आठ सूत्री मांगें शामिल है. मौके पर पप्पू कुमार, संतोष कुमार सौरभ,श्याम कुमार राज, बमबम कुमार, शंकर कुमार पोद्दार, मुरारी कुमार, बिनोद कुमार,मो फिरोज आलम, संदीप कुमार, रिंकेश कुमार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










