जिला शतरंज चैंपियनशिप में समीरबर्धन व केशव ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
जिला शतरंज चैंपियनशिप में समीरबर्धन व केशव ने मारी बाजी

जिला शतरंज चैंपियनशिप में समीरबर्धन व केशव ने मारी बाजी

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें ओपन कैटेगरी में समीरबर्धन ने प्रथम, जाह्नवी चौधरी ने द्वितीय व राशिक शमीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 11 वर्ग में केशव ने प्रथम, आतिफ ने द्वितीय व आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बेस्ट गर्ल्स का पुरस्कार आदिबा शमीम व यंगेस्ट प्लेयर का पुरस्कार लावण्या को दिया गया. प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका वरीय राष्ट्रीय निर्णायक रितेश कुमार ने निभायी. पुरस्कार वितरण समारोह में मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के संस्थापक सह जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार, मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के उप-प्राचार्य डाॅ भगवान झा, डाॅ अभय कुमार, जिला शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार यादव, जिला शतरंज सिंह के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला शतरंज संघ संयुक्त सचिव सह मुख्य निर्णायक रितेश कुमार, मनोज चौधरी, अधिवक्ता मणिभूषण, अविनाश कुमार, शिक्षक शाहनवाज शमीम, शिक्षिका ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन