डीएम के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य

Updated:
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य

डीएम के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य

विज्ञापन

मुरलीगंज . जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने शुक्रवार को मीरगंज चौक पहुंचकर जर्जर सड़क व जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया. डीएम के निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पथ निर्माण विभाग को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. बताया जाता है कि मीरगंज चौक मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया को जोड़ने वाला एक प्रमुख जंक्शन है, लेकिन यहां की सड़क काफी समय से खराब थी. चौक पर जलजमाव हमेशा बना रहता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी. निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया. सड़क के गड्ढों को भरने के साथ-साथ बस स्टॉप के पास ऊंचीकरण का कार्य भी किया गया. ताकि बारिश में जलजमाव न हो. स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों ने राहत की सांस ली और डीएम के पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन