सड़क स्थिति दयनीय, बीडीओ ने किया निरीक्षण
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

सड़क स्थिति दयनीय, बीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कुमारखंड.
प्रखंड के बिशनपुर बाजार स्थित अनुसूचित जनजाति टोला जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गयी है. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट ने सड़क का जायजा लिया. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक आयोजित अनुसूचित जनजाति टोला टिकुलिया में आयोजित विशेष शिविर में भाग ले रहे पदाधिकारी समेत जिलाधिकारी को आवेदन देकर मुख्य पथ एसएच-91 से जनजाति टोला तक सड़क की स्थिति का उल्लेख करते हुये ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करवाने की मांग की थी. मांगों को लेकर डीएम ने बीडीओ को सड़क निरीक्षण कर वास्तु स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया. डीएम के आदेशानुसार बीडीओ ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम ने बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला तक जाने वाली सड़क के पक्कीकरण की योजना पंचायत के विकास योजनाओं के प्राथमिकता सूची में शामिल है. इसके लिए मुखिया द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गयी थी. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में दिये गये आवेदन के आलोक में मुख्य पथ से सुरसर नदी तक सर्वे कार्य के बाद डीपीआर तैयार किया गया. इसमें ढाई किमी पक्की सड़क एवं छोटे बड़े आठ पुल पुलिया के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी. वर्तमान में टेंडर के प्रक्रिया में है. बताया कि ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी को देखते तीन हजार फीट लंबी सड़क पर मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










