ePaper

सड़क बनी खलियान, दुघर्टना की संभावना

Updated at : 02 Jun 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क बनी खलियान, दुघर्टना की संभावना

प्रखंड क्षेत्र में मक्के की फसल तैयार हो गयी है. इसे सुखाने के लिये लोग सड़क का उपयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

नयानगर. प्रखंड क्षेत्र में मक्के की फसल तैयार हो गयी है. इसे सुखाने के लिये लोग सड़क का उपयोग कर रहे हैं. पहले कम से कम वाहनों व लोग को आने जाने के लिये जगह छोड़ दी जाती थी, लेकिन अब पूरी तरह से सड़क पर मक्का बिछा दिया गया है. इससे हादसे की संभावना बनी रहती है. यह मामला उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा बाजार जाने वाली सड़क की है. जहां पूरी सड़क पर मक्का बिछा दिया गया है. इससे बाजरा जाने वाली राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि पहले तो सड़क पर मक्का किसान सुखाते थे, लेकिन अब बीच सड़क पर मक्का की व्यापारी भी मक्का सूखा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि खाड़ा बाजार में दूर दराज से छोटे एवं बड़े वाहनों से लोग सामान खरीदने के लिए बाजार आते जाते रहते हैं. वही वाहन चालकों का कहना है कि एक तो सड़क पहले से ही कम चौड़ी है, ऊपर से सड़क पर मक्का बिछा दिया है. इससे वाहन परिचालन में काफी परेशानी हो रही है. एक बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मक्का सुखाएं जाने से अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं. इसलिए इस समस्या का जल्द निदान कराया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन