वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में मनाया गया विश्व तंबाकू दिवस

Updated:
विज्ञापन
वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में  मनाया गया विश्व तंबाकू दिवस

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में विश्व तंबाकू दिवस पर एनएसएस के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि पर प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

मधेपुरा. वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में विश्व तंबाकू दिवस पर एनएसएस के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 31 मई को मनाये जाने वाले ””विश्व तंबाकू निषेध दिवस के साल 2026 की थीम आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटीन एवं तंबाकू की लत का मुकाबला है. यह थीम युवाओं को लुभाने के लिए तंबाकू उद्योग द्वारा अपनाई जाने वाली भ्रामक मार्केटिंग का पर्दाफाश करने पर केंद्रित है. इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव डॉ भगवान कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार, एनएसएस प्रथम इकाई पदाधिकारी डॉ नीलू कुमारी, द्वितीय इकाई की प्रोफेसर अंकिता कुमारी तृतीय इकाई की प्रो प्रियंका कुमारी ने कहा कि आज तंबाकू इंसान को जड़ से खोखला बना रहा है. इससे कई प्रकार की बीमारियों का शरीर के अंदर शुरुआत होती है. इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता, पहल की जरूरत है. एनएसएस अपने कार्यक्रमों के अंतर्गत इसको लेकर आमलोगों के बीच लगातार जागरूकता फैलाता रहता है. डॉ सौरव कुमार, डॉ प्रभात रंजन, डॉ कौशल कुमार, प्रो संतोष कुमार, प्रो अनिल कुमार, बादल कुमारी, राजदीप कुमार, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, रानी कुमारी, शबनम, भारती,गीता, मंजू, विभा कुमारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन