होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए विशेष शिविर पांच सितंबर तक करने का किया अनुरोध

Updated:
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए विशेष शिविर पांच सितंबर तक करने का किया अनुरोध

होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए विशेष शिविर पांच सितंबर तक करने का किया अनुरोध

विज्ञापन

मधेपुरा. नगर परिषद मधेपुरा में कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के आदेशानुसार 25 से 30 अगस्त तक होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए विशेष शिविर लगाया. शिविर में आये सभी होल्डिंग टैक्स कटवाने वाले को हाथों हाथ काटकर दिया गया. शनिवार को होल्डिंग टैक्स कटवाने पहुंचे पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने होल्डिंग टैक्स कटवाने के बाद शहरवासियों से होल्डिंग टैक्स कटवाकर शहर के विकास में सहयोग दें. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से अनुरोध किया कि इस विशेष होल्डिंग टैक्स शिविर को पांच सितंबर 2025 तक रहने दिया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ ले सके. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि इस विशेष शिविर के समापन के बाद नागरिकों की सुविधा के लिए नप. क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में भी कैम्प लगाकर व घर-घर जाकर होल्डिंग टैक्स की वसूली करेंगे. मौके पर कार्यालय कर्मी दीपक कुमार नाजीर, मानव कृष्ण मूर्ति, मो.एजाज अहमद, राजकुमार, मो सादिर उर्फ भोला आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन