आज से दुहभी सुहभी में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ व रासलीला

नरदह पंचायत में सोमवार से तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला कार्यक्रम शुरू होगा. आयोजन का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव करेंगे.
पुरैनी. नरदह पंचायत में सोमवार से तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला कार्यक्रम शुरू होगा. आयोजन का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, नरदह पंचायत के दुहभी सुहभी में सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद रामधुनी महायज्ञ सह रामलीला का आयोजन होगा. कार्यक्रम में राजद नेता ई नवीन निषाद, जदयू नेता हाजी मो सत्तार, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार यादव भी मौजूद रहेंगे. आयोजन समिति के सदस्य रविश कुमार, अखिलेश यादव, शिवकुमार यादव, संजय यादव, सोनू यादव, निलेश कुमार, सरवन कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य ने बताया कि आयोजन को लेकर साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया है. मेला में विभिन्न प्रकार के झूले, मिठाइयों की दुकान, मनिहारा दुकान सहित कई अन्य दुकानें सज गयी हैं. मेले में अलग-अलग स्थानों से कलाकार आएंगे, जो विभिन्न प्रसंगों पर रासलीला करेंगे. यह आयोजन पांच से सात मई तक चलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










