रेलवे दुर्गा मंदिर कमेटी का हुआ गठन

रेलवे दुर्गा मंदिर कमेटी का हुआ गठन
बिहारीगंज . प्रखंड के रेलवे दुर्गा मंदिर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सदस्य का चयन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक ने की. बैठक में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह व विवेक कन्नौजिया, सचिव पद पर दीपक चौरसिया, उपसचिव पवन साह, कोषाध्यक्ष डॉ दिव्य प्रकाश सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण दास, कार्यकारिणी सदस्य राजन गुप्ता, मनीष साह, शिवम कुमार सिंह, मोती सोरेन, सुरेश दास, चंदन कुमार सिंह, संरक्षक डॉ दीपक कुमार सिंह, विजेंद्न प्रसाद यादव, डॉ अरविंद कुशवाहा, जीवन कुमार सिंह, सुरेश यादव, स्वतंत्र तिवारी, देवकुमार सिंह, सौरभ पौद्दार, बाना सिंह, विशिष्ट सदस्य कैलाश यादव, नीतेश कुमार, प्रकाश चौरसिया, प्रेमशंकर कुमार, अमित आनंद, नीतेश कुमार, पत्रकार प्रेमभूषण कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार,शैलेश कुमार, गंगेश झा, डॉ सुमन कुमार झा, बीसो यादव, जवाहर लाल मंडल, तूताय बनर्जी, आनंद कुमार आदि पर सर्वसम्मति से बनाया गया. गठन के पश्चात अपने संबोधन में स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि पूजा ही एक ऐसा कार्य है, जहां लोग निष्पक्ष व निष्काम कर्म योगी की तरह धर्म के प्रति आस्था रखकर कार्य को पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक इस प्रकार का कार्य निर्लोभ पूर्वक नहीं होगा तब तक पूजा करने का फल सार्थक नहीं हो पाएगा. इसके दुष्प्रभाव से भी ऐसे लोग नहीं बच पाएंगे. कोई भी कार्यक्रम हो चाहे वह पंचवटी का कार्य हो, बजरंगबली मंदिर का कार्य हो या महाशिवरात्रि का पूजन, सबों को एक दूसरे से परस्पर सहयोग की भावना से काम करना चाहिए. ताकि सबों के बीच प्रेम पूर्वक सारा कार्य संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




