अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना दें लाभ

Updated:
विज्ञापन
अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना दें लाभ

अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना दें लाभ

विज्ञापन

मधेपुरा. बुनियाद केंद्र उदाकिशुनगंज में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के प्रभारी पदाधिकारी रिपुदमन ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि संबल योजना अंतर्गत बैट्री चालित ट्राई साइकिल व सामान्य उपकरण के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर लाभार्थियों को योजना का लाभ दें. इसके अलावा यूडीआइडी के तहत भी अधिक से अधिक दिव्यांगजन का पहचान पत्र बनाये. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त के स्तर से निरंतर इस दिशा में गति से कार्य करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है. मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अतुल कुमार, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन