सनातन बोर्ड परिषद के प्रमंडलीय सह कोऑर्डिनेटर बने प्रमोद

Updated:
विज्ञापन
सनातन बोर्ड परिषद के प्रमंडलीय सह कोऑर्डिनेटर बने प्रमोद

सनातन बोर्ड परिषद के प्रमंडलीय सह कोऑर्डिनेटर बने प्रमोद

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. नमक फाउंडेशन के संस्थापक प्रमोद कुमार महतो को सनातन बोर्ड परिषद के कोसी प्रमंडल का सह-कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है. परिषद द्वारा जारी पत्र में बताया कि संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. नई जिम्मेदारी के तहत प्रमोद कुमार महतो कोसी प्रमंडल क्षेत्र में परिषद की गतिविधियों के संचालन, संगठन विस्तार तथा विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में समन्वय स्थापित करेंगे. परिषद द्वारा उन्हें यह दायित्व दिए जाने पर प्रमोद कुमार महतो ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में कार्य करने का प्रयास करेंगे. माैके पर संगठन के सदस्य विजय पौद्दार, सत्यनारायण पोद्दार, विकास कुमार, भवेश ठाकुर एवं पवन पोद्दार सहित अन्य लोगों ने प्रमोद कुमार महतो को बधाई दी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन