आइसा के राज्य सम्मेलन को लेकर टीपी कॉलेज में किया गया पोस्टर विमोचन

Updated:
विज्ञापन
आइसा के राज्य सम्मेलन को लेकर टीपी कॉलेज में किया गया पोस्टर विमोचन

आइसा के राज्य सम्मेलन को लेकर टीपी कॉलेज में किया गया पोस्टर विमोचन

विज्ञापन

मधेपुरा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के 16वें बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को मधेपुरा स्थित ठाकुर प्रसाद कॉलेज परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया. मौके पर आइसा के जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक सांगठनिक बैठक नहीं है, बल्कि बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और छात्र अधिकारों पर बड़े संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने का एक मंच है. आज बिहार का छात्र संकट के दौर से गुजर रहा है. विश्वविद्यालयों का सत्र अनियमित है, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है और रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल आश्वासन मिल रहे हैं. आइसा का 16वां राज्य सम्मेलन तथा दो मई को मधेपुरा जिला सम्मेलन इन तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंकेगा. टीपी कॉलेज से आज हमने जो शुरुआत की है, यह मधेपुरा के हर कॉलेज और हॉस्टल तक पहुंचाएंगे. हम छात्रों से अपील करते हैं कि अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दो मई आइसा जिला सम्मेलन एवं 9-10 मई राज्य सम्मेलन को सफल बनाएं. सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के निजीकरण एवं भगवाकरण के खिलाफ छात्रों को एकजुट करना और बीएन मंडल विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता पर चर्चा की. आइसा मिडिया प्रभारी राजकिशोर राज ने कहा कि जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जनसंपर्क अभियान एवं सदस्यता अभियान तेज कर छात्रों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर आइसा नेता अंकु कुमार, सुमीत शर्मा, विकास कुमार, रौशनी कुमारी, सोनी कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन