ePaper

खेल क्लब के लिए 12 तक खुला है पोर्टल

Updated at : 08 Sep 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
खेल क्लब के लिए 12 तक खुला है पोर्टल

खेल क्लब के लिए 12 तक खुला है पोर्टल

विज्ञापन

मधेपुरा. राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन निबंधन पोर्टल के माध्यम से जनवरी 2025 में किया गया था. ऑनलाइन निबंधन प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए किये गए हैं. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मधेपुरा आम्रपाली कुमारी ने बताया कि 160 ग्राम पंचायतों में से अध्यक्ष पद के लिए 147 ग्राम पंचायतों में, सचिव पद के लिए 85 व कोषाध्यक्ष पद के लिए 52 ग्राम पंचायतों में चुनाव करा लिए गए हैं.| शेष 13 अध्यक्ष पद, 75 सचिव पद व 108 कोषाध्यक्ष पदों के लिए पुनः 12 सितंबर तक पोर्टल ओपन किया गया है, जिसका लिंक :https://club.biharsports.org/पर उसी पंचायत के 14-45 वर्ष के खिलाड़ी, खेल प्रेमी व प्रशिक्षक निबंधन करा सकते हैं. शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने बताया कि एक से ज्यादा आवेदन प्राप्त होने कि स्थिति में उक्त पंचायत में चुनाव के माध्यम से चयन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन