ePaper

जहां स्वच्छ ऑक्सीजन बननी थी वहां अब फैल रही दूषित हवा

Updated at : 25 Nov 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
जहां स्वच्छ ऑक्सीजन बननी थी वहां अब फैल रही दूषित हवा

जहां स्वच्छ ऑक्सीजन बननी थी वहां अब फैल रही दूषित हवा

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में स्वास्थ्य व स्वच्छता का गंभीर संकट उत्पन्न हो चुका है. अस्पताल के पास स्थित पानी टंकी परिसर में लंबे समय से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट अब बदहाल स्थिति में पहुंच गया है. यह वह जगह थी, जहां से मरीजों को स्वच्छ और जीवनदायी ऑक्सीजन मिलनी थी, लेकिन अब वहां फैली गंदगी और बदबू ने पूरे क्षेत्र को प्रदूषित कर दिया है. अस्पताल व आसपास रहने वाले लोगों की चिंता का विषय यह है कि कैसे यहां की बदहाली उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है. प्लांट का बंद पड़ा होना और उसकी देखरेख न होने की वजह से परिसर में कचरा का अंबार लग गया है. प्लास्टिक की बोतलें, गंदा पानी, कूड़ा-करकट व फैली हुई गंदगी वातावरण को लगातार प्रदूषित कर रही है. इससे न केवल वहां का वातावरण खराब हो रहा है, बल्कि आसपास के इलाकों में बदबू फैल गयी है, जो मरीजों और उनके परिजनों के लिए असहनीय हो गयी है. क्षेत्र में फैली इस गंदगी का प्रभाव अस्पताल के परिसर व उसके आसपास के इलाकों पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. यहां से निकलने वाली बदबू पानी टंकी परिसर से लेकर अस्पताल के आसपास तक फैल जाती है, जिससे मरीजों को सांस लेने में भी कठिनाई होती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थिति का मुख्य कारण नगर परिषद व संबंधित विभागों की लापरवाही है. समय-समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण यह समस्या व विकराल हो गयी है. उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस क्षेत्र की सफाई नहीं की गयी, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से यह स्थान संक्रमण का केंद्र बन सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जायेगा. अस्पताल के पास इस तरह के गंदगी व बदबू का फैलाव न सिर्फ मरीजों के उपचार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि परिसर की सफाई करायी जाय, कूड़ा-करकट हटाया जाय और ऑक्सीजन प्लांट को पुनर्जीवित किया जाय. ताकि अस्पताल को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन