रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियार व बाइक किया जब्त

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियार व बाइक किया जब्त
प्रतिनिधि, बिहारीगंज बीती रात पुलिस ने गश्ती के दौरान मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक बाइक और कट्टा जब्त किया. अपर थानाध्यक्ष वीर नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को बीते सोमवार संध्या में गुप्त सूचना मिली कि थानांतर्गत बिहारीगंज बाजार से मोहनपुर पंचायत होकर सरौनी कला के अर्जुन टोला की ओर तेज गति से एक मोटरसाइकिल जा रही है, जिस पर चार संदिग्ध सवार हैं. पुलिस ने संदिग्ध का पीछा किया. सरौनी कला के अर्जुन टोला से पत्नी गांव की ओर भागते संदिग्धों ने पुलिस को आते देख बाइक छोड़कर बस्ती और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त मोटरसाइकिल (बीआर 43 वाई 7444) और कट्टा, एक कारतूस व चाकू जब्त किया गया है. फरार हुए चारों बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




