ePaper

पीजी सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा आठ से

Updated at : 01 Jul 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा आठ से

पीजी सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा आठ से

विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गये चार परीक्षा केंद्र तीन हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल विश्वविद्यालय हेडक्वार्टर में टीपी कॉलेज व मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा को बनाया गया है परीक्षा केंद्र मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर पीजी सेकेंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा आठ जुलाई से शुरू होगी व 15 जुलाई 2025 को समाप्त होगी. बीएनएमयू में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दो पॉलियों में होगी. फर्स्ट पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सहरसा व मधेपुरा में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाये हैं. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, आरएम कॉलेज सहरसा, आर झा महिला कॉलेज सहरसा को परीक्षा केंद्र बनाया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से दो-तीन दिन पहले एडमिट कार्ड यूएमआइएस पोर्टल पर जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टूडेंट्स बीएनएमयू के यूएमआईएस पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा के सफल व स्वच्छ माहौल में संचालन करने के लिए परीक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन