सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने की. थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को प्रतिमा स्थापना व अन्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर अनिवार्य रूप से पूजा समिति को लाइसेंस लेने को कहा. साथ ही वर्तमान समय में 10वीं व 12वीं की परीक्षा को देखते हुए प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का निर्देश दिया. इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट नहीं करने का भी निर्देश दिया, जिससे किसी के धार्मिक आस्था पर चोट नहीं पहुंचे. वहीं वसंत पंचमी के अवसर पर होने वाली सरस्वती पूजा के मद्देनजर सरस्वती पूजा को शांति व सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की. पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पू
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










