ePaper

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Updated at : 26 Mar 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

गम्हरिया. थाना परिसर में ईद व रामनवमी को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने की. थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में रमजान के समापन पर ईद पर्व और रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा को शांति,सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोनों हीं पर्व भाईचारे और शांति सद्भाव का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हम सबों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डीजे बजाना प्रतिबंधित है. ऐसा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों की सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें. बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ रवि शंकर उर्फ पिंटू यादव, संतोष सिंह, पूर्व मुखिया श्याम यादव, सरपंच राजा झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता, सरपंच अनिल सिंह, डॉ अरुण यादव, तरुण राम, प्रदीप शाह, रोशन सिंह, नंदन यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन