मरीजों ने पैसा उगाही को लेकर किया हंगामा

मरीजों ने पैसा उगाही को लेकर किया हंगामा
आलमनगर . आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण कराने आयी महिलाओं के परिजनों परिजनों को सिस्ट होने का भय दिखाकर दो-दो हजार रुपये की वसूली की. इसको लेकर मरीज के परिजनों ने गुरुवार को हंगामा किया.परिजनों ने बताया कि चिकित्सक डॉ आनंद कुमार मिलन व कर्मी दो-दो हजार रुपये की वसूली की. हंगामा की सूचना पर पूर्व मुखिया सह बीजेपी के जिला मंत्री सुबोध ऋषिदेव पहुंचे. सुबोध ने चिकित्सक के खिलाफ जांच की मांग की. वहीं चिकित्सक शराब पीने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी सीएचसी से गायब ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि 32 महिलाओं का परिवार नियोजन रजिस्ट्रेशन कराया गया था, लेकिन 22 महिलाओं का ही ऑपरेशन हो सका. घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने अनुमंडल दंडाधिकारी रंजन कुमार व अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. मरीज सुनीला देवी ने कार्यपालक दंडाधिकारी व अंचलाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीजों के परिजनों से डाॅ मिलन व कर्मी ने झूठ बोलकर दो दो हजार रुपये ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




