छह फरवरी को पटोरी में होगा पैक्स चुनाव

छह फरवरी को पटोरी में होगा पैक्स चुनाव
सिंहेश्वर. प्रखंड के पटोरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. उक्त पैक्स के लिए मतदान छह फरवरी को सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा. इसके बाद मतगणना होगी. उम्मीदवारों के लिए नामांकन 21 व 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को की जायेगी. अभ्यर्थी 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद चुनावी मैदान में खड़े उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन भी किया जायेगा. इधर, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी, बीसीओ निर्दोश कुमार ने बताया कि सिंहेश्वर प्रखंड के पटोरी पंचायत में पैक्स चुनाव होगा. चुनाव के लिए चार मतदान केंद्र बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










