एनएच 106 पर ऑटो के धक्के से एक व्यक्ति की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच 106 पर ऑटो के धक्के से एक व्यक्ति की हुई मौत

एनएच 106 पर ऑटो के धक्के से एक व्यक्ति की हुई मौत

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. एनएच 106 पर अरार थाना क्षेत्र में धर्मकांटा व रेशना के बीच शुक्रवार को ऑटो के धक्के से रेशना पंचायत वार्ड नंबर पांच निवासी देवन मंडल जख्मी हो गया. परिजनों उपचार के लिए सीएचसी ग्वालपाड़ा ले गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जेएनकेटी मधेपुरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. इसकी जानकारी अरार के प्रभारी थाना पप्पु कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन