स्नातक तृतीय खंड के छात्रों को परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए एक और मौका

स्नातक तृतीय खंड के छात्रों को परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए एक और मौका
मधेपुरा. स्नातक तृतीय खंड परीक्षा-2025 सत्र 2022-25 का जो छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पाये हैं, उसे बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2025 सत्र 2022-25 का परीक्षा प्रपत्र यूएमआइएस द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भरने की तिथि दो दिन के लिए बढ़ा दी गयी है. उन्होंने बताया कि विलंब शुल्क पांच सौ रुपया के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि पांच से छह मई तक छात्र-छात्राएं स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2025 सत्र 2022-25 का परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कार्यालय में महाविद्यालय द्वारा शुल्क जमा करने की तिथि आठ मई निर्धारित कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा प्रपत्र भरने संबंधी जानकारी तथा दिशा निर्देश यूएमआइएस के पोर्टल पर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










