गम्हरिया में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

शिव जगतगुरु हैं तथा जाति, धर्म, संप्रदाय अथवा लिंग के भेद से परे हर व्यक्ति उन्हें अपना गुरु मान सकता है
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपी गैस एजेंसी के समीप शिव गुरु की असीम कृपा एवं साहब दीदी के आशीर्वाद से एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. यह आयोजन आध्यात्मिक अनुष्ठान के रूप में सम्पन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए तथा पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया. परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए हरि कुमार सिंह ने कहा कि शिव केवल पूज्य देव ही नहीं, बल्कि कर्म एवं ज्ञान के सच्चे गुरु हैं. उन्होंने कहा कि औघरदानी शिव से धन, धान्य, संतान एवं संपदा की कामना से अधिक आवश्यक उनके गुरु स्वरूप से ज्ञान प्राप्त करना है. क्योंकि ज्ञान के अभाव में संपत्ति भी घातक सिद्ध हो सकती है. सिंहेश्वर से आए गुरु भाई अरविन्द सिंह ने कहा कि शिव जगतगुरु हैं तथा जाति, धर्म, संप्रदाय अथवा लिंग के भेद से परे हर व्यक्ति उन्हें अपना गुरु मान सकता है. शिव का शिष्य बनने के लिए किसी औपचारिक दीक्षा की आवश्यकता नहीं है. केवल यह भाव होना चाहिए कि शिव मेरे गुरु हैं. अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिव को गुरु बनाने के तीन सूत्र हैं. पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना कि शिव हम पर कृपा करें एवं हमें अपनी शरण में लें. दूसरा सूत्र अपने आसपास के लोगों से शिव चर्चा करना है. तीसरा सूत्र 108 बार नमः शिवाय का जाप करना है. मौके पर रामशंकर साह, गणेश साह, मदन दास, शंकर भगत, राजकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष राहुल भगत, बिनोद यादव, महेंद्र दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










