करेंट लगने से एक बच्चे की मौत, दो व्यक्ति घायल

Updated at : 06 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से एक बच्चे की मौत, दो व्यक्ति घायल

करेंट लगने से एक बच्चे की मौत, दो व्यक्ति घायल

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा करौती पंचायत के वार्ड संख्या तीन में करेंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि बच्चे को बचाने गये दो अन्य लोग जख्मी हो गया. ज्ञात हो कि करौती वार्ड संख्या तीन के प्रदीप राम के तीन वर्षीय बर्जुन कुमार की मौत गुरुवार की सुबह करेंट से हो गयी. बताया जाता है कि घर के पास एक पेड़ गिर गया था, जहां में बिजली का तार टूटकर गिर गया था. जहां परिवार के लोगों को पता नहीं था. बच्चे खेलते खेलते तार के चपेट में आ गया. बच्चे को करेंट लगने पर मां और अन्य लोग उसे बचाने के लिए गया, जिससे दोनों घायल हो गया. इधर बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्चे के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुदान की सहायता राशि की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन