बाइक के धक्के से वृद्ध की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 9:28 PM
बाइक के धक्के से वृद्ध की हुई मौत
मुरलीगंज/ सिंहेश्वर. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के चामगढ़ चौक से बरियाही जाने वाली रोड पर बाइक की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया. इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान जितापुर पंचायत के बरियाही वार्ड संख्या छह निवासी सहदेव यादव के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि सहदेव चामगढ़ चौक से घर बरियाही लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया. वहीं दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया. बाइक सवार की पहचान अरार थाना क्षेत्र के रेशना वार्ड संख्या दो निवासी ढोराय ऋषिदेव के बेटे ज्ञानी ऋषिदेव के रूप में हुई. उसका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मुरलीगंज और सिंहेश्वर थाना को दी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










